वाराणसी। बांग्लादेशी घुसपैठियों तथा रोहंगियों को देश से बाहर निकालने के संबंध मे आज अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद से संबद्ध, राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट,वाराणसी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में हालही में बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले
का दंगा, जिसमें हिंदुओं को पूर्ण रूप से निशाना बना कर मारने, पहलगाम में विशेष समुदाय द्वारा सुनियोजित तरीके से आतंकी घटना को अंजाम देना, छागुर जैसे विदेशी धन पर धर्मांतरण कराने वाले सक्रिय गिरोह द्वारा हिंदुओं का शोषण करने जैसी बात का जिक्र किया गया है। ज्ञापन में जनसंख्या विस्फोट के रोकथाम, साथ ही इस पर कठोर कानून बनाने की भी बात कही गई है। ऐसे कृत्य को अंजाम देने वालों पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सरकार से मांग की है कि इन ।सब के पीछे अवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ बड़ी वजह है,इन जैसों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अविलंब देश से निष्कासित किया जाए ।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अशोक सिंह, श्रवण कुमार मौर्य,रिंकू देववंशी,हरि नाथ सिंह,अर्जुन शेट्टी,विकास कुमार बीके, अरविंद शर्मा,शिवम् पांडेय, पप्पू द्विवेदी, आशीष दूबे,अनूप सेठ, अंकित सेठ, प्रशांत विश्वकर्मा, राहुल सेठ,संजय पटेल,अजय सोनी,प्रदीप कुमार,सुनील यादव तथा राम प्रसाद शामिल थे।








