Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधी रात की गश्त में पकड़ा गया संदिग्ध

चंदौली।उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से 13 लाख रुपये से अधिक के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। ये जेवरात बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाए जा रहे थे। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी और बरामद सामान को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है ।यह घटना बीते दरमियानी रात 12:15 बजे की है, जब आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम डीडीयू जंक्शन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने पैदल पुल पर एक व्यक्ति को कंधे पर भारी पिट्टू बैग ले जाते हुए देखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की।व्यक्ति ने अपना नाम सुमित बर्मन बताया, जो लोहरदगा, झारखंड का रहने वाला है। बैग के अंदर रखे सामान के बारे में पूछने पर वह टालमटोल करने लगा, जिससे टीम का शक और गहरा हो गया।23 किलो से ज्यादा चांदी बरामद,शक पुख्ता होने पर टीम ने सुमित बर्मन के बैग की तलाशी ली, जिसमें चार बड़े और दो छोटे पैकेटों में चांदी के पायल और कमरबंद भरे हुए थे। जेवरात के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इन्हें वाराणसी से लेकर झारखंड जा रहा था, लेकिन उसके पास इनका कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं था।अवैध रूप से चांदी के जेवरात ले जाने की सूचना तत्काल आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मूल्यांकनकर्ता गिरधर गोपाल द्वारा जेवरातों की जांच करने के बाद उनकी पष्टि चांदी के आभूषण के रूप में की गई। इनका कुल 23.424 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 13,58,562 रुपये आंकी गई है।आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।इसके बाद आरपीएफ ने पकड़े गए व्यक्ति सुमित बर्मन और बरामद जेवरातों से भरा पिट्टू बैग आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया। अब इस मामले में आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, निशांत कुमार और श्रीकांत मौर्य सहित आरपीएफ और जीआरपी के कई जवान शामिल थे, जिन्होंने मिलकर इस बड़ी बरामदगी को अंजाम दिया।

*अभिषेक उपाध्याय की एक रिपोर्ट*

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp