चंदौली।आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर एंव स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण वमार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सकलडीहा ब्लाक नहर पुल के पास ग्राम नागेपुर थाना सकलडीहा से एक अभियुक्त को एक बोरे में कुल 30 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 06 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया।








