लखनऊ 30 अगस्त। प्रदेश कार्यालय पर 29 अगस्त क प्रकोष्ठों की बैठक हुयी तथा 30 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुयी। जिसका एजेंडा पंचायत चुनाव पर चर्चा, सदस्यता अभियान को गतिशील, संगठन विस्तार पर चर्चा, जनपदों के कार्यक्रमों पर तथा रालोद के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने की जिसमेें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी रहे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेष कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सहित पूरे प्रदेश से सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे।संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रदेष कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुये सभी लोगों को पंचायत चुनाव में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कि 2027 का विधान सभा चुनाव की सीढी पंचायत चुनाव से ही जाती है। राष्ट्रीय लोकदल जो किसानों मजदूरों की पार्टी है उसकी जडे़ गांव से होकर ही निकलती हैं। इसलिए पंचायत चुनाव राष्ट्रीय लोकदल पूरे दमखम से प्रदेश में लडेगा। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय लोकदल 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती से से 31 अक्टूबर सरदार पटेल जयंती तक एकता यात्रा चलायेगा जिसकी शुरूआत 2 अक्टूबर से अलीगढ हसे होगी तथा समापन 31 अक्टूबर को बस्ती में होगा। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल के 7 देशव्यापी कार्यक्रम होंगे जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह मौजूद रहेंगे। ये कार्यक्रम अलीगढ, भुवनेश्वर, सोनीपत, राजस्थान, अमरोहा, बस्ती मेरठ में होंगे। अभी सिर्फ 7 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुयी है। लेकिन 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेष में सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल व्यापक सम्मेलन करेगा। जिनमें यथा सम्भव राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयन्त की भी उपस्थिति रहेगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि विभिन्न प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तथा मण्डल अध्यक्षों के समन्वय से सारे जिलो में एकता यात्रा निकालेगें। राष्ट्रीय लोकदल संगठन तथा पंचायत चुनावों में महिला भागीदारी बढायेगी क्योंकि महिलाओं का सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण का फैसला केन्द्र सरकार ने लिया है।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता कार्यक्रम 14 अप्रैल अम्बेडकर जयन्ती से शुरू हुआ था जोकि 31 अक्टूबर सरदार पटेल जयन्ती तक चलेगा। इसी सिलसिले में रालोद प्रत्येक जिले सदस्यता प्रभारी नियुक्त कर चुका है। प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और सदस्यता लक्ष्य जोकि 5 करोड नये सदस्य बनाने का है। इसको प्राप्त किया जायेगा। रालोद गांधीजी एवं चैधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। श्री त्यागी ने कहा कि मौजूदा समय में राष्ट्रीय लोकदल पूरे देशमें राष्ट्रीय लोकदल अपने संगठन का विस्तार करेगा और मौजूदा समय में लगभग 14 से अधिक राज्यों में रालोद का संगठन कार्य कर रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी जिलाध्यक्षों से सुझाव मांगे गये जिनका निराकरण करने का राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने आश्वासन दिया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र प्रताप अमेठी के कुलभूषण शुक्ला, बलिया के कैप्टन संजय सिंह, इलाहाबाद के अजीत कुमार शुक्ला, भरतलाल गुप्ता संयोजक प्रगतिशील व्यापार सभा समेत सैकडों लोगों को त्यागी जी ने सदस्यता ग्रहण करायी।

आज फोकस में
पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में
15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में
ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में
जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में
विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
- सोना / चांदी की कीमत
आज का राशिफल
वोट करें
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?







