Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनैतिक देह व्यापार के मामले में आरोपित को मिली जमानत

वाराणसी। स्पा एंड सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित करने के मामले में आरोपित को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार की अदालत ने सुंदरपुर निवासी आरोपित शशिकांत पाल को 20-20 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, चंद्रबली पटेल व संदीप यादव ने पक्ष रखा।अभियोजन पक्ष के अनुसार रोहनिया थाना अंतर्गत खुशीपुर में स्पा एंड सैलून के नाम पर देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना डीसीपी क्राइम सरवणन टी को मिली। इस पर डीसीपी के नेतृत्व में गठित एसओजी-2 के साथ रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने खुशीपुर में छापेमारी की। अचानक हुई इस छापेमारी में वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से चार युवतियों समेत स्पा एंड सैलून संचालक, मकान मालिक समेत नौ लोग को पकड़ा। आरोपितों की पहचान रवि प्रसाद गौंड स्पा मैनेजर निवासी राई ग्वालियर, रॉकी मौर्य निवासी ग्वालियर, विवेक गुप्ता निवासी खोचवां, कछवा रोड, शशिकांत पाल निवासी सुंदरपुर व सुनील शर्मा मकान मालिक निवासी खुशीपुर के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने मौके से चार हजार नकद, दो आईफोन, सात स्मार्ट फोन, ऑनलाइन पे के लिए यूज क्यूआरकोड, यूज और अन्यूज्ड कंडोम बरामद किया। इसी मामले में आरोपित ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp