Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट ने की व्यापारियों संग की साइबर अपराध से बचाव की चर्चा

वाराणसी। आज को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने यातायात लाइन सभागार में व्यापारी बन्धुओं संग साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता गोष्ठी की और कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने व्यापारियों को डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर ठगी तरीकों से सतर्क रहने को कहा, जिसमें ठग पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर झूठे केस/वारंट दिखाकर पैसे मांगते हैं। इसके अलावा निवेश स्कीम धोखाधड़ी, आसान लोन और फर्जी KYC अपडेट, म्यूल अकाउंट का उपयोग, नौकरी के नाम पर ठगी तथा नकली बैंकिंग ऐप डाउनलोड या फोन सेटिंग बदलवाकर डाटा चोरी जैसे तरीकों से अपराधियों की साजिशों से बचने की सलाह दी गई। OTP, ATM पिन, UPI पिन, CVV नंबर और बैंक विवरण किसी भी हालत में साझा न करें। पासवर्ड हमेशा मजबूत और नियमित रूप से बदले जाएँ तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर तुरंत शिकायत करें और संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को सूचित करें। उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री सरवणन टी, अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) श्रीमती नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री ईशान सोनी, महानगर व्यापार उद्योग समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमनाथ मिश्रा, मुख्य संरक्षक श्री आर.के. चौधरी, संरक्षक श्री नारायण खेमका, कोषाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp