मिर्जापुर। होनहार पत्रकार दिनेश उपाध्याय के निधन से नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र अत्यंत मर्माहत हुए है। उनकी दृष्टि में दिनेश उपाध्याय बहुमुखी पत्रकार थे।
कार्यक्रमों की व्यस्तता से बाहर रहने के बाद जब वे मिर्जापुर आए तो उन्होंने दिनेश उपध्याय की पुत्री के पठन-पाठन के लिए 11000/- की धनराशि प्रदान की।
नगर विधायक की संवेदनशीलता सराहनीय इस मामले में है कि उन्होंने अपनी ओर से उक्त राशि देने का निर्णय लिया।








