Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्जनपदीय नकबजन गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस ने अंतर्जनपदीय नकबजन गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹1,52,200 नकद व लगभग ₹2.50 लाख मूल्य के जेवरात बरामद हुए।पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के अनुसार 29/30 अगस्त की रात ग्राम सरावां में चोरी की घटना हुई थी। मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को बाहरी नाला पुलिया के पास से सुभाष बनवासी (भदोही) और श्यामवृज बनवासी (गाजीपुर) को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी उन्होंने चार अन्य साथियों के साथ की थी। इनमें से तीन को पूर्व में जौनपुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथा आरोपी लालजी उर्फ राजकुमार फरार है।पुलिस के अनुसार यह गिरोह घुमंतू प्रवृत्ति का है, जो मोबाइल और निजी वाहनों का इस्तेमाल न करके रेलवे से यात्रा करता है ताकि निगरानी से बच सके। इनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के जेवरात, नकदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं।अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक कृत्यों की भी जांच कर रही है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp