Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देश: सड़कों की डीपीआर में गुणवत्ता और ड्रेनेज व्यवस्था अनिवार्य

 

चंडीगढ़। प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब बनने वाली हर सड़क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें केवल कागजों में नहीं बल्कि ज़मीनी स्तर पर टिकाऊ और सुविधाजनक हों, इसके लिए डीपीआर में ड्रेनेज प्लान और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था शामिल होना अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव हो जाता है, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि सड़कें भी जल्दी खराब हो जाती हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माण से पहले ही पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।मुख्यमंत्री ने उन परियोजनाओं पर भी चिंता जताई जिनके टेंडर पहले ही अलॉट हो चुके हैं, लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स पर तुरंत कार्यवाही शुरू कराई जाए। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।श्री सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और सड़कें ऐसी बने जो लंबे समय तक टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक यातायात की जरूरतों के अनुरूप हों। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे समयबद्ध तरीके से कार्य कर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp