Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत तीन ढेर हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

हजारीबाग। नक्सल प्रभावित झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन को मार गिराया। सहदेव के साथ उसके दो अन्य सहयोगी भी एनकाउंटर में ढेर हुए। इनमें 25 लाख का इनामी रघुनाथ और 10 लाख का इनामी बीरसेन गंझू शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में घेराबंदी होते ही नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में तीनों इनामी नक्सली मारे गए। मौके से सुरक्षाबलों ने एके-47 राइफल, इंसास और देशी हथियारों के अलावा भारी मात्रा में कारतूस व नक्सली साहित्य भी बरामद किया है।बड़ा झटका नक्सल संगठन को लगा है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सहदेव सोरेन झारखंड-बिहार सीमा पर सक्रिय था और पिछले दो दशकों से नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा था। उस पर पुलिसकर्मियों की हत्या, लूट, रंगदारी और सुरक्षाबलों पर हमले जैसे कई मामले दर्ज थे। हजारीबाग रेंज के डीआईजी ने बताया कि, “सुरक्षाबलों को मिली यह सफलता नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम है। इतने बड़े इनामी नक्सलियों के मारे जाने से संगठन की रीढ़ टूट जाएगी।”इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को आशंका है कि नक्सली दल के कुछ अन्य सदस्य मौके से भागने में सफल रहे हैं। उनकी तलाश में अभियान अभी भी जारी है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp