Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कचहरी में बवाल : वकीलों ने दरोगा और सिपाही को पीटा, हालत गंभीर

वाराणसी। जिला कचहरी परिसर सोमवार को रणभूमि में तब्दील हो गया। बड़ागांव थाने के दरोगा मिथलेश प्रजापति और एक सिपाही पर वकीलों ने जमकर हमला बोल दिया। देखते ही देखते कचहरी का माहौल अफरातफरी में बदल गया। सूत्रों के अनुसार विवाद बढ़ने पर वकीलों ने दरोगा की पिटाई कर दी, जिसमें उनकी वर्दी फट गई और गंभीर चोटें आईं। साथ ही एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कचहरी में भगदड़ जैसे हालात बन गए। नाजुक स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम सतेन्द्र कुमार, डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी क्राइम सरवण टी और एडीएम सिटी आलोक वर्मा तुरंत जिला जज से मिले और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। अधिकारियों ने वकीलों से कोर्ट परिसर खाली करने की अपील भी की।कचहरी में हुए इस बवाल से पूरे न्यायिक और प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना उपरांत कमिश्नर ऑफ पुलिस मोहित अग्रवाल ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल दरोगा और सिपाही का हाल लिया साथ ही कुछ आवश्यक निर्देश भी जारी किया।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp