Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच युवतियां सहित आठ गिरफ्तार

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी-2 ने सोमवार देर रात सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी को मिली गुप्त सूचना पर एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में एसओजी-2 की टीम ने एक बहुमंजिला इमारत में बने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छापेमारी में मौके से पांच युवतियां, एक संचालक, एक ग्राहक और एक स्टाफ को हिरासत में लिया गया। पुलिस को रेस्टोरेंट से बड़ी मात्रा में कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं। सूत्रों के अनुसार, बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में लड़कियां ग्राहक बनकर बैठी रहती थीं। यहां आने वाले ग्राहकों को रेस्टोरेंट में बैठाकर युवतियों से मिलवाया जाता था। पसंद आने पर उन्हें पांचवें फ्लोर पर बने कमरों में भेजा जाता था, जहां देह व्यापार का धंधा संचालित होता था। पुलिस को मौके पर ऐसे पांच कमरे मिले, जिनका इस्तेमाल इसी काम के लिए किया जा रहा था। एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि पूरे गिरोह से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। बिल्डिंग मालिक और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp