Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, रिश्तों में सौहार्द्र का संदेश

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ तनाव के बीच कूटनीति के मोर्चे से एक सकारात्मक संदेश आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिवस पर फोन कर शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने की इच्छा भी व्यक्त की।सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापारिक चुनौतियों और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हाल के दिनों में टैरिफ और व्यापार नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी देखने को मिली थी, लेकिन ट्रंप की यह पहल रिश्तों में सौहार्द्र और सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत-अमेरिका मित्रता वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर चुनौतियों का सामना करेंगे और साझा हितों को आगे बढ़ाएंगे।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की व्यक्तिगत पहल से दोनों देशों के बीच संबंधों में लचीलापन और संवाद की गुंजाइश बनी रहती है। जहां एक ओर टैरिफ विवाद ने व्यापारिक रिश्तों को चुनौती दी है, वहीं दूसरी ओर शीर्ष नेतृत्व स्तर पर ऐसी बातचीत से यह संकेत मिलता है कि मतभेदों के बावजूद भारत और अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर हैं।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp