Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025″ का शुभारंभ ,बरेका महाप्रबंधक ने दिलाई स्वच्छता शपथ, स्वच्छोत्सव महोत्सव का आयोजन

 

वाराणसी। रेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025” का आगाज बुधवार को बरेका (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) परिसर में हुआ। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों को स्वच्छता शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बरेका के मुख्य संरक्षा अधिकारी रामजन्म चौबे के नेतृत्व और महाप्रबंधक श्री सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छोत्सव महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों और परिजनों को शपथ के साथ स्वच्छता पंफलेट्स भी वितरित किए गए। इन पंफलेट्स में स्वच्छता के महत्व और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जानकारी दी गई थी। कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर भारद्वाज चौधरी, उप महाप्रबंधक अनुज कटियार, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव, सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार एवं मनीष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। इसके अलावा अभियान की श्रृंखला में बुधवार को उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (लोको) सागर के नेतृत्व में लोको डिवीजन में सार्वजनिक कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों एवं प्रतिभागियों को “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का मकसद स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। बरेका की ओर से किया गया यह प्रयास न केवल परिसर को स्वच्छ रखने में योगदान देगा, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और जन-जागरूकता के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को भी साकार करने की दिशा में एकअहम कदम है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp