Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानवता की मिसाल बना रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त एकत्रित

वाराणसी।  भारत के कर्मवीर यशस्वी प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर को आयोजित सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में मानवता की सेवा और जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी पहल करते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सोमवार को लहुराबीर स्थित आई.एम.ए. ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 26 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का संचालन सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय राय की देखरेख में हुआ। उन्होंने अपनी टीम के साथ रक्तदाताओं का स्वागत किया और उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। डॉ. राय ने कहा कि – “एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे सीधे किसी की जिंदगी को नया जीवन मिलता है।”कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने लोगों को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक किया और बताया कि रक्तदान से न केवल दूसरों की मदद होती है बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसाइटी की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। माहौल पूरी तरह सेवा-भाव और उत्साह से भरा रहा।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp