लखनऊ/मुंबई
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, उसी तरह का हथियार अब अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में सामने आया है। जांच में पता चला है कि शूटरों के पास वही मॉडल की पिस्तौल बरामद हुई है, जिससे अतीक-अशरफ की हत्या की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों घटनाओं में प्रयुक्त हथियारों की सप्लाई एक ही गैंग या चैनल से हुई हो सकती है। जांच एजेंसियां अब हथियार सप्लाई नेटवर्क और शूटरों के कनेक्शन को खंगाल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई सीधा संबंध है या नहीं। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है।








