Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम: एबीवीपी ने मारी बाजी, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार छात्र राजनीति के महासंग्राम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत कुल तीन पद अपने नाम किए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने जीत दर्ज कर संतुलन साधा। चुनावी नतीजों ने एक बार फिर एबीवीपी की मजबूत पकड़ को दिखाया है, वहीं एनएसयूआई ने भी उपाध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड मतों से जीत कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। घोषित परिणामों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने 28,841 मत पाकर शानदार जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को 12,645 वोट मिले, जबकि वामपंथी मोर्चे की आइसा-एसएफआइ प्रत्याशी अंजलि 5,385 मतों पर सिमट गईं।उपाध्यक्ष पद पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक रहा। एनएसयूआई के राहुल झांसला ने 29,339 वोट पाकर एबीवीपी के प्रत्याशी गोविंद तंवर (20,547 वोट) को पछाड़ दिया। वामपंथी खेमे से जुड़े सोहन को यहां 4,163 मत मिले। सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 मत हासिल कर एनएसयूआई के कबीर (16,117 वोट) को मात दी। इस पद पर आइसा-एसएफआइ की अभिनंदना को मात्र 228 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी ने बाजी मारी। यहां दीपिका झा ने 21,825 मतों से जीत दर्ज की। एनएसयूआई प्रत्याशी लवकुश भड़ाना को 17,380 वोट मिले। वहीं वामपंथी प्रत्याशी अभिषेक को 8,425 वोट हासिल हुए। मतदान के आंकड़े भी इस चुनाव की गहमागहमी को दर्शाते हैं। अध्यक्ष पद पर 59,882, उपाध्यक्ष पद पर 59,869, सचिव पद पर 59,863 और संयुक्त सचिव पद पर 69,919 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन नतीजों ने एक ओर जहां एबीवीपी को बड़ी सफलता दिलाई है, वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड जीत दर्ज कर यह संदेश दिया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में उसका प्रभाव अब भी बरकरार है। दूसरी ओर, वामपंथी संगठनों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई और वे हाशिए पर ही सिमटकर रह गए।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp