
राबर्ट्सगंज सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सोनभद्र के बैनर तले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों पर जबरन थोपे गए टेट अनिवार्यता के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में एकत्रित होकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर माननीय प्रधान मंत्री के नाम लिखित ज्ञापन जिला धिकारी को सौंपा।

शिक्षकों ने सामूहिक रुप से टेट कानून वापस लो का नारा लगाते हुए कहा कि टेट की अनिवार्यता वर्ष 2011 से आरम्भ हुई है तब से नियुक्त सभी शिक्षक टेट पास हैं, लेकिन इसके पहले के नियुक्त शिक्षकों पर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाया गया टेट कानून अन्याय पूर्ण है।

धरना प्रदर्शन में उपस्थित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक रामचन्द्र मौर्य, जिला अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौधरी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अशोक त्रिपाठी अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ, रंजना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला अटेवा, रामगोपाल यादव मंडलीय मंत्री अटैवा, अखिलेश गुंजन मंडलीय अध्यक्ष यूटा, अनिल सिंह अध्यक्ष प्रोटॉन, रणजीत कुमार मंत्री,अजय कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार अपने इस काले कानून को वापस नहीं करती तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर संजय मिश्रा, विनोद कुमार, विद्या सागर, सूर्य प्रकाश, अवधेश कन्नौजिया, नीरज कनौजिया,विनोद कुमार, संध्या शाइन,अनीता चौधरी,आशुतोष सिंह, दिलीप सिंह, राधेश्याम, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी मधुर, जिला उपाध्यक्ष संध्या शाइन, मायाकांत पांडेय, संतोष कुमार राय,अशोक सन्यासी, साधू, मिथिलेश गुप्ता , बी एन सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
अरविंद राय की रिपोर्ट सोनभद्र








