Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता और सेवा का संगम : “अपना घर आश्रम” में अनूठा अभियान

वाराणसी। पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को “अपना घर आश्रम” सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस प्रेरक अभियान में सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन, सृजन सामाजिक विकास न्यास, तथा आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी कर समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सफाई अभियान के साथ-साथ आश्रम में रह रहे दीन-हीन प्रभुजनों को नहलाया-धुलाया गया, उनके नाखून काटे गए और व्यक्तिगत स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया। सेवा भाव से किए गए इस कार्य के बाद सेवाभावियों ने प्रभुजनों का आशीर्वाद ग्रहण किया, जिससे वातावरण भाव-विभोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर (सीआरपीएफ 95वीं बटालियन) रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो. गिरजा शंकर महोविया ने की। इस अवसर पर उन्होंने सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को उनके विभाग के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। “अपना घर आश्रम” के निदेशक डॉ. के. निरंजन ने इस अवसर पर समाज से भिक्षावृत्ति समाप्त करने और प्रभुजनों की सेवा व पुनर्वास में आगे आने का आह्वान किया।सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित जनों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं, 95वीं बटालियन की टीम के साथ आए श्री प्रवीण सिंह ने प्रभुजनों का सादर अभिवादन किया और प्रत्येक माह इस सेवा कार्य की निरंतरता का आश्वासन दिया। इस पूरे आयोजन ने स्वच्छता और सेवा की भावना को एक साथ जोड़कर यह संदेश दिया कि जब समाज और संस्थाएं मिलकर आगे आते हैं, तो परिवर्तन अवश्य संभव है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp