प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए मुस्लिम समाज में बहुविवाह को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी पहली पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण करने में असमर्थ है, तो उसे दूसरी या तीसरी शादी करने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। दरअसल, प्रयागराज निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। आरोप था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और पहली पत्नी व बच्चों के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा। महिला ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि इस्लाम में बहुविवाह की परंपरा है, लेकिन यह बिना शर्त का अधिकार नहीं है। पति पर यह जिम्मेदारी है कि वह पहली पत्नी और बच्चों का संपूर्ण ख्याल रखे। यदि वह उनकी जरूरतें पूरी नहीं कर सकता, तो दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। न्यायालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “जब पहला परिवार ही भूखा सो रहा हो, तब दूसरी या तीसरी शादी करना केवल अन्याय ही नहीं, बल्कि समाज और धर्म दोनों के साथ खिलवाड़ है।” अदालत की इस टिप्पणी को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों से जोड़कर देखा जा रहा है। कई सामाजिक संगठनों ने इसे सराहा और कहा कि यह फैसला उन महिलाओं के लिए राहतकारी साबित होगा, जिन्हें पति की बहुविवाह प्रवृत्ति के कारण उपेक्षा और आर्थिक संकट झेलना पड़ता है।

आज फोकस में
पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में
15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में
ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में
जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में
विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
- सोना / चांदी की कीमत
आज का राशिफल
वोट करें
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?







