Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कचहरी विवाद पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अधिवक्ताओं को समर्थन

वाराणसी। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच चल रहे विवाद को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अधिवक्ताओं का खुला समर्थन किया है। पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिला और महानगर पदाधिकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की अनुचित कार्रवाई से न केवल अधिवक्ता आहत हैं बल्कि माहौल भी लगातार बिगड़ रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष आयुष कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 सदस्यीय बार प्रतिनिधिमंडल ने सहयोग का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद अचानक एक महिला आईपीएस अधिकारी ने खुलेआम अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नेताओं ने कहा कि पिछले छह दिनों से कचहरी का कामकाज पूरी तरह ठप है और अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानों से माहौल और बिगड़ता जा रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है और सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रशासन और अधिवक्ताओं दोनों से वार्ता के जरिए समाधान निकालने की अपील की। साथ ही मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर न्यायोचित कार्रवाई की जाए, ताकि जल्द से जल्द शांति व्यवस्था बहाल हो सके। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, प्रदेश प्रधान महासचिव एवं मंडल प्रभारी विकास पांडे, रिंपी सिंह, राकेश कुमार उपाध्याय, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, रवीश बरनवाल, मनोज सिन्हा, रोहित विश्वकर्मा, प्रियंका देवी जाटव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp