त्रिपुरा । नवरात्रि के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा स्थित ऐतिहासिक त्रिपुरसुंदरी मंदिर पहुंचकर देवी मां के दर्शन किए और देश की समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। सुबह विशेष पूजन-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने माता त्रिपुरसुंदरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष
व्यवस्थाएं की गई थीं। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पूजा करवाई और माता का प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे जिन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मिलकर देवी मां के जयकारे लगाए।त्रिपुरसुंदरी मंदिर असम का एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है।नवरात्रि के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का यह दर्शन पूरे देशवासियों के लिए शक्ति उपासना का संदेश लेकर आया है। श्रद्धालुओं का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल पूर्वोत्तर की धार्मिक आस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि यहां के आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।








