वाराणसी।बरेका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, हिंदी के प्रयोग-प्रसार पर जोरवाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार 24 सितंबर को राजभाषा विभाग के तत्वावधान में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज मुख्यालय से आभासी रूप में की।महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बरेका भारत सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा केंद्र सरकार की भाषा नीति के अंतर्गत तकनीकी क्षेत्र में भी हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि हिंदी केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित न रहे बल्कि अधिकारी और कर्मचारी तकनीकी विषयों पर भी सरल व बोलचाल की भाषा में पुस्तकें लिखें।हिंदी सम्मेलन में बरेका की उपलब्धिइस अवसर पर उन्होंने हाल ही में 14-15 सितंबर को गांधीनगर, गुजरात में माननीय गृहमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उल्लेख किया और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, वाराणसी के कार्यालयों को प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कृत किए जाने की उपलब्धि पर बरेका परिवार को बधाई दी।विभागीय प्रगति रपट पेशबैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री राम जन्म चौबे, श्री नीरज जैन, श्री सुनील कुमार समेत अनेक विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट प्रस्तुत करते हुए सुझाव साझा किए।स्वागत व धन्यवाद ज्ञापनबैठक का शुभारंभ मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार द्वारा स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने बरेका में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहन देने वाले रचनात्मक प्रयासों की जानकारी दी। अंत में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री अंकुर रामपाल ने बैठक का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।








