वाराणसी । अपराध जगत में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बीते 3 अगस्त को हुई बहुचर्चित 7 करोड़ रुपये की ज्वेलरी शॉप डकैती का मुख्य आरोपी आदर्श सिंह बेहड़ा को धर दबोचा है। उसके साथ चोलापुर निवासी सूरज सेठ भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से बीस लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण तथा एक नई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के अपराध जगत में लंबे समय से सक्रिय आदर्श सिंह बेहड़ा को पकड़ने के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार प्रयासरत थी।एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार जौनपुर निवासी आदर्श सिंह बेहड़ा का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और उसके खिलाफ पहले से ही डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि अपनी शातिर पहचान और नृशंस वारदातों के चलते उसका नाम अपराध जगत में लंबे समय से पुलिस की वांटेड सूची में दर्ज रहा है। इस गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि बहुचर्चित बंगाल डकैती कांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण कड़ियों का खुलासा हो सकेगा।सूत्रों के मुताबिक आदर्श सिंह बेहड़ा आपराधिक प्रवृत्ति का वंशानुगत प्रभाव भी रखता है। उसका सगा चाचा दीपक सिंह बेहड़ा भी कुख्यात अपराधी था, जिसकी करीब पंद्रह से बीस वर्ष पूर्व वाराणसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अब आदर्श ने उसी राह पर चलते हुए संगठित गिरोह के सहारे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था, लेकिन अंततः वाराणसी एसटीएफ ने उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई को प्रदेश स्तर पर एसटीएफ की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदर्श सिंह और सूरज सेठ की गिरफ्तारी से न केवल बंगाल की डकैती की गुत्थी सुलझेगी बल्कि पूर्वांचल में चल रहे आपराधिक नेटवर्क पर भी बड़ा असर पड़ेगा। वाराणसी इकाई की इस कामयाबी से ज्वेलरी कारोबारियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास जताया है।

आज फोकस में
पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में
15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में
ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में
जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में
विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
- सोना / चांदी की कीमत
आज का राशिफल
वोट करें
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?







