Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए समाजसेवी डॉ. राजेश जायसवाल, समाज सेवा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान पर वैश्विक सराहना

वाराणसी। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और वर्षों से निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में जुटे समाजसेवी डॉ. राजेश जायसवाल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर गौरवान्वित किया गया है। आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी इंडिया एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. जायसवाल को “इंटरनेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल अवार्ड” से अलंकृत किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें उनकी अथक सेवाओं और समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले कार्यों के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम में ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पी. एल. किरकिरे और आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. नाइट्स केआरएमबी एचआरएच प्रिंस देशराज बिक्रमांत की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान पत्र प्रदान करते हुए इंटरनेशनल रियल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्लोबल पीस एम्बेसडर डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. राजेश जायसवाल का समाज सेवा में योगदान आज के समय में अत्यंत प्रेरणादायी है और यह नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने और समाज को स्वस्थ रखने की उनकी निरंतर कोशिश अद्वितीय है।ज्ञात हो कि डॉ. राजेश जायसवाल पिछले बीस वर्षों से एक्यूप्रेशर एवं मेडिटेशन चिकित्सा की निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से हजारों लोगों को लाभान्वित होने का अवसर मिला है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने की उनकी निरंतर यात्रा ने उन्हें आज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचाया है। इससे पूर्व भी कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा उन्हें विशेष सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और सभी अतिथियों ने डॉ. जायसवाल को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कहा कि उनका यह कार्य समाज को सच्ची इंसानियत और सेवा का संदेश देता है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp