Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में गूँजी जनता की आवाज़, पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादें

चन्दौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराने की मंशा को लेकर पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे ने आज 25 सितम्बर को पुलिस कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवेदकों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।जनदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादी या कोई भी नागरिक जनसुनवाई में उपस्थित हो तो उसके साथ शिष्टाचारपूर्ण एवं संयमित व्यवहार किया जाए। हर शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण-दोष की कसौटी पर जांच की जाए और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।आज के जनदर्शन में भूमि विवाद से जुड़ी 01, पारिवारिक विवाद से जुड़ी 05 तथा विभिन्न विषयों से जुड़ी अन्य 17 सहित कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रत्येक प्रकरण के शीघ्र निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए।फरियादियों को आश्वस्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायोचित समाधान ही चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp