ज्ञानपुर।बड़वापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में उत्कर्ष त्रिपाठी द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय श्री रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज बृंदावन वाले ने शिव बिवाह, और राम जन्म कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके ओजस्वी वाणी और गूढ़ व्याख्या से कथा स्थल भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। श्री राम जन्म और शिव विवाह प्रसंग का वर्णन होते ही उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे।
कथा स्थल पर जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए और भक्तिरस में डूबते नजर आए। कथा व्यास ने श्रोताओं से कहा कि श्री राम कथा मात्र धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जीवन को सद्मार्ग की ओर ले जाने वाली प्रेरणा है। कथा सुनने से मन को शांति, आत्मा को आनंद और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इस कार्यकर्म में मुख्य अतिथि संघ प्रचारक उत्तर प्रदेश अनिल जी भाई साहब, भदोही सांसद विनोद बिंद, राज्य मंत्री सोहन लाल श्री माली,जिला अधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक,डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, औराई ब्लॉक प्रमुख ब्रिजमोहन मिश्र (विकाश), सुरियावां चेयरमैन विनय चौरसिया, मिर्जापुर एम एल सी विनीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति गोपीगंज अखिलेश्वर प्रताप सिंह, रमेश पाण्डेय भाजपा जिला महामंत्री, पप्पू तिवारी भाजपा नेता, कमलेश जी जिला प्रचारक भदोही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जलाल पुर जौनपुर संदीप सिंह, प्रवेश तिवारी, अजय पाण्डेय (साथी) आदि लोग सम्मिलित हुए।








