Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालिका पंचायत के शुभारंभ से गूंजी बेटियों की आवाज

वाराणसी। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बालिका पंचायत का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यक्रम में पिण्डरा और सेवापुरी विधानसभा के प्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बालिका पंचायत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हरिशचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री सुरेश खन्ना ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और सहयोग के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102, आपात एंबुलेंस 108, चाइल्डलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को बालिका पंचायत किट एवं साइन बोर्ड भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि इस पहल से बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता मिलेगी और समाज में उनकी भागीदारी और सशक्त होगी।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp