Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नौगढ़ में खेल और सशक्तिकरण का संगम, बेटियों ने लहराया परचम

 

चंदौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रविवार को थाना नौगढ़ क्षेत्र में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चकिया विधायक कैलाश खरवार व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बालिकाओं और छात्राओं ने जिमनास्टिक, कबड्डी, लंबी कूद, शॉटपुट समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों — घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के बारे में भी आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी नौगढ़, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र रावत, प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp