Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

 

 

वाराणसी। जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में कमच्छा स्थित जूना अखाड़ा परिसर में एक भव्य जनता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को भ्रष्टाचार के प्रति सजग करना और समाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को मजबूत बनाना था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार रहे। उनका स्वागत संस्था के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में तथा जनहित की हर लड़ाई में हमारा संगठन हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। जनता सरकार मोर्चा के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि संस्था लगातार भ्रष्टाचार उन्मूलन और जन जागरूकता के लिए अभियान चला रही है। उनके अनुसार लोगों द्वारा इस पहल को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन इस अभियान की सफलता का प्रमाण है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संजय कनौजिया, राष्ट्रीय सचिव सुनील बिंद, प्रदेश सचिव विवेक सिंहा, मंडल अध्यक्ष गौतम यादव, जिला अध्यक्ष अमित चौधरी, राजेश सोनकर, जितेंद्र कुमार तथा संस्था के अध्यक्ष अनिल वर्मा, गोपाल वर्मा, बालेंद्र, नीरज श्रीवास्तव, रामचरण, धीरज सहित दोनों संगठनों के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने मिलकर भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनहित के मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया। इस आयोजन ने स्थानीय नागरिकों और संस्था सदस्यों में सकारात्मक संदेश फैलाते हुए यह स्पष्ट किया कि समाज में पारदर्शिता और ईमानदारी के पक्ष में जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

<span style=जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प">
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp