वाराणसी। काशी की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। पत्रकारिता जगत में अपने उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने वाले इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी इंडिया एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित भव्य समारोह में उन्हें “इंटरनेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल अवार्ड” सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के मिलते ही पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास, महामंत्री अर्जून सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद विश्वकर्मा, एडवोकेट जियाउद्दीन फारुकी, राष्ट्रीय मंत्री ई. जी. रामनरेश नरेश, मीडिया प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मुसिरुल हसन सिद्दीकी, महामंत्री जफरुद्दीन फारुकी, सुभाष चन्द्र, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री राजू वर्मा, जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, जिला महामंत्री संजय पाण्डेय तथा प्रकाश आचार्य ने संयुक्त रूप से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और गर्व व्यक्त किया।आईएजे के नेताओं का कहना है कि मोहम्मद दाऊद का यह सम्मान संगठन ही नहीं बल्कि पूरे पत्रकार समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने न सिर्फ पत्रकारिता की निष्पक्ष और सशक्त परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाया है। मोहम्मद दाऊद की इस उपलब्धि से वाराणसी का नाम अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर और भी ऊँचाइयों पर पहुँचा है। यह सम्मान काशी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

आज फोकस में
पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में
15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में
ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में
जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में
विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
- सोना / चांदी की कीमत
आज का राशिफल
वोट करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?







