Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी सरकार ने दी डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को हरी झंडी, गाजियाबाद में खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार

योगी सरकार ने दी डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को हरी झंडी, गाजियाबाद में खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वा

लखनऊ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थापित होने वाले डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय को संचालन प्राधिकार पत्र सौंपा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 8 सन् 2025) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची-2 में क्रमांक 49 पर शामिल किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को वैधानिक मान्यता प्राप्त हो गई है, जिससे यह औपचारिक रूप से संचालन शुरू कर सकेगा।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित समूह द्वारा गाजियाबाद में स्थापित होने वाला यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा। यह कदम न केवल स्थानीय युवाओं को लाभान्वित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा में बुनियादी ढांचे के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्तापरक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp