विगत वर्षों की भांति इस बार भी अवलेशपुर में 🇮🇳15 अगस्त🇮🇳 को ध्वजारोहण व भव्य तिरंगा यात्रा🇮🇳 बृहद रूप से निकलने की योजना है । इस हेतु आज प्रातः विवेकानंद योग शाखा व योगी मंडली की सम्मिलित शाखा “रोशन बैंक्वेट लान पर लगी । जिसमें कुल 35 संख्या उपस्थित थी ।
जिसमें अभी तक मुख्यतः निम्न बातें तय हुई :-
1.प्रतिवर्ष की भांति चौरा माता मंदिर के सामने ,अवलेशपुर में हम सभी 15 अगस्त का कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ करेंगे ।
2.सभी से अनुरोध है कि हम सभी प्रयास करेंगे की श्वेत वस्त्र में रहे और तिरंगा रिबन , तिरंगा बिल्ला या तिरंगा पट्टी जैसा कुछ साथ लिए रहे।
3.तिरंगा यात्रा में सबसे आगे एक डीजे रहेगा ,उसके पीछे मात्रृ शक्तियों से भरी 10 से 15 टोटो रहेगी । उसके बाद सभी मोटरसाइकिलें रहेगी । उसके बाद चार पहिया रहेगी । उसके बाद एम्बुलेंस व अंत में पुनः एक डीजे सिस्टम रहेगा ।
4.सभी वाहनों पर तिरंगा झंडा बांधा जाएगा ।
(बड़े वाहनों पर चार या दो मोटरसाइकिलों पर एक)
5.बाईपास से भिखारीपुर तिराहा तक जो अपना रास्ता रहेगा , उन पर स्ट्रीट लाइटों पर तीन-तीन तिरंगे गुब्बारे लगाए जाएंगे । जिससे तिरंगा यात्रा के रास्ते की सजावट रहेगी ।
6.डीजे पर देशभक्ति के धुन बजाते रहेंगे ।
7.आगे वाले डीजे पर एक माइक भी रहेगा । जिससे संचालन कर्ता द्वारा आवश्यकता पड़ने पर संचालित किया जाएगा ।
8.तिरंगा यात्रा में सबसे आगे अपने क्षेत्रीय सभासद श्री गोपाल प्रधान सभासद जी , श्री जितेंद्र केसरी जी और श्री गुड्डू जी सुसवाही सभासद रहेंगे । जो आगे की व्यवस्था देखेंगे ।
9.तिरंगा यात्रा के पश्चात अवलेशपुर में तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान होगा उसके पश्चात मिष्ठान वितरण होगा ।
10.आगे की बैठकों में भी आप सभी से सुविचार प्राप्त कर निर्णय लिया जाएगा ।
11.तिरंगा यात्रा में हो रहे सामूहिक खर्च के लिए एक फंड बनाया जाएगा और सभी मित्रों से अनुरोध रहेगा की अपनी स्वेच्छा से वे अंशदान करें । जिसकी पूरी रूपरेखा 🚩विवेकानंद विचार मंच🚩 में प्रकाशित की जाएगी ।
अन्य बातों के लिए हम सभी पुनः बैठक करेंगे । आज की बैठक में अपने आदरणीय दयाशंकर जी,श्री अनिल जी ,श्री विनोद जी,श्री गोपाल प्रधान जी ,श्री गुड्डू प्रधान जी ,श्री जितेंद्र केसरी जी व अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।








