Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाया रक्षाबंधन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर, आपदा से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितो की समस्याओं पर मरहम लगाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उन्होंने राहत शिविर में रह रहे लोगों को राहत सामग्री कीट के साथ-साथ मिष्ठान वितरण भी किया।मंत्री रविंद्र जायसवाल शनिवार को हुकुलगंज स्थित दीप्ति कान्वेंट स्कूल में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया तथा साथ ही रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए उन्होंने उपस्थित समस्त बाढ़ पीड़ितों के मध्य मिष्ठान का वितरण भी किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ का पानी अब घट रहा है, ऐसी स्थिति में साफ सफाई एवं दवा के छिड़काव पर पूरा ध्यान दिया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम घर-घर जाकर लोगों का स्क्रीनिंग करें और लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री कीट एवं सहयोग से वंचित न रहने पाए। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बाढ़ शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने देने की भी अधिकारियों को निर्देश दिया।इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्थानीय पार्षद बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह शक्ति, धनंजय सिंह, अतुल सिंह, अजीत, भोला, शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp