Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता अभियान 2025″ के अंतर्गत बरेका में स्वच्छता कार्यक्रमों का सफल आयोजन

वाराणसी। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार संचालित देशव्यापी “स्वच्छता अभियान 2025” के द्वितीय चरण के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बरेका परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के लोको डिवीजन में कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ लेकर किया गया। सभी उपस्थितजन ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल कार्यस्थल पर बल्कि अपने आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शपथ समारोह के उपरांत लोको असेंबली शॉप में एक गहन श्रमदान अभियान आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रमदान के दौरान परिसर में फैले कचरे, अनुपयोगी वस्तुओं एवं कबाड़ की सफाई की गई। इसी क्रम में बरेका सेंट्रल कॉलोनी परिसर में एक गहन स्वच्छता अभियान (Intensive Cleanliness Drive) आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, सफाई कर्मियों ने सेंट्रल कॉलोनी क्षेत्र में कचरा संग्रहण, सड़क सफाई और अन्य स्वच्छता-संबंधी गतिविधियों को एकजुट होकर किया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बरेका कारखाना परिसर में भी स्वच्छता अभियान चला कर नालियों और शौचालयों की व्यापक सफाई की गई। इस अभियान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल परिसर की स्वच्छता बनाए रखना था, बल्कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी जागृत करना रहा। बरेका प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देते हुए अपने-अपने कार्यस्थलों एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सतत सहयोग दें।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp