वाराणसी। लंका थाना परिसर मे पिछले हफ्ते कारखास मनोज सिंह, मुंशी भानु प्रताप सिंह और कांस्टेबल दुर्गेश सरोज के बीच मारपीट के बाद डीसीपी काशी ने 45 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। 15 पुलिसकर्मी ऐसे थे जो 5 साल से लंका थाने में तैनात थे। बी.एच.यू. , नगवा ,रमना, संकट मोचन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि भेलुपूर एसीपी गौरव कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिसकर्मियो का र्टासफर विभिन्न थानों में किया गया है।








