वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में खेलकूद और उत्साह से सराबोर अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता 2024-25का पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह भव्य आज बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह अवसर न केवल विजेताओं का सम्मान करने का रहा, बल्कि खेल भावना, आपसी सहयोग और फिटनेस के महत्व को पुनः स्थापित करने वाला भी सिद्ध हुआ।पुरस्कार वितरण
समारोह का शुभारंभ प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेलकूद संघ, श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा बरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा—”खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, फिटनेस और आपसी सहयोग की भावना को विकसित करने का माध्यम है।”समारोह के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री बहादुर प्रसाद को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने इसके उपरांत गोल्फ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कींओवरऑल चैंपियनशिप में लोको डिवीजन ने 19 अंकों के साथ चैंपियन का खिताब जीता, जबकि प्लांट डिवीजन 10 अंकों के साथ
रनर-अप रही। गोल्फ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, महानिरीक्षक एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) श्री एम.के. गुप्ता, उप महाप्रबंधक श्री अनुज कटियार, बरेका खेलकूद संघ के समस्त खेल सचिव, कर्मचारी परिषद सदस्य श्री अमित कुमार, श्री मनीष सिंह, श्री अमित यादव, श्री नवीन सिन्हा एवं श्री धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।समापन समारोह का सुरुचिपूर्ण संचालन श्री आलोक कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती वसुंधरा शर्मा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेलकूद संघ, श्री सुनील कुमार ने किया।अंत में, पूरे बरेका परिवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।








