नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने अब इसके तहत बड़े बदलावों की घोषणा की है। आम जनता को राहत देने के लिए रोजमर्रा के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयों तक पर टैक्स घटाया गया है।
🔹 क्या-क्या हुआ सस्ता
सूखे मेवे, ब्रांडेड नमकीन, टूथपेस्ट, टूथ पाउडर, साबुन, हेयर ऑयल
सामान्य एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर, प्रोसेस्ड फूड, स्नैक्स, फ्रोजन सब्जियां
कंडेंस्ड मिल्क, कुछ मोबाइल व कंप्यूटर, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, गीजर
बिना बिजली वाले वाटर फिल्टर, इलेक्ट्रिक आयरन, वैक्यूम क्लीनर
1000 रु. से अधिक रेडीमेड कपड़े, 500-1000 रु. के जूते
ज्यादातर वैक्सीन, एचआईवी/टीबी डायग्नोस्टिक किट, साइकिल, बर्तन
ज्योमेट्री बॉक्स, नक्शे, ग्लोब, ग्लेज्ड टाइल्स, प्री-फैब्रिकेटेड बिल्डिंग
वेंडिंग मशीन, सार्वजनिक परिवहन वाहन, कृषि मशीनरी, सोलर वॉटर हीटर
👉 इन पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
🔹 इन पर टैक्स 28% से घटकर 18%
सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट
ब्यूटी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट
टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, डिशवॉशर
निजी विमान
प्रोटीन व कॉफी कॉन्सेंट्रेट, चीनी सिरप
प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, रबर टायर, एल्युमिनियम फॉयल, टेम्पर्ड ग्लास
प्रिंटर, रेजर, मैनिक्योर किट, डेंटल फ्लॉस
🔹 पूरी तरह GST से मुक्त
रोटी, पराठा, पनीर, पिज्जा ब्रेड
जीवन बीमा और हेल्थ बीमा पॉलिसी
जीवन रक्षक 33 दवाएं, जिनमें कैंसर की दवाएं भी शामिल
🔹 अन्य बदलाव
AC, TV और 350 CC मोटरसाइकिल पर अब 18% GST
जीवन रक्षक दवाओं पर GST 12% से घटाकर शून्य
पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू पर टैक्स 40% किया गया








