Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूखा राहत अनुदान राशि का गबन करने वाले बैंक मैनेजर को ईओडब्ल्यू पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के तहसील घोरावल में वित्तीय वर्ष 2007-2008 में कृषकों के वितरण हेतु शासन से प्राप्त सूखा अनुदान योजना के खाते से तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से धन आधारित किए जाने के संबंध में थाना घोरावल जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस प्रकरण में सूखा राहत योजना के तहत प्राप्त कुल 16 चेकों के माध्यम से तहसील घोरावल के अंतर्गत शासकीय धन 41.50 /लाख रुपए का अभियुक्तों  द्वारा आपस में दूरभिसंधि कर गबन किए जाने का अपराध किया गया‌। योजना के तहत कृषकों को सीधे बैंक के माध्यम से खाते में पैसा भेजा जाना था। किंतु अभियुक्तगण द्वारा शासकीय धन को तहसीलदारों के फर्जी हस्ताक्षर से अपने नाम जारी करके आदेश वाहक के रूप में भुगतान प्राप्त कर गबन किया गया। इस अभियोग में संकलित अभिलेखीय मौखिक साक्ष्यों के विश्लेषण से तत्कालीन कानूनगो सहित चार अभियुक्तों की संलिप्तता पाया गया। तीन अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल है। वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रचलित गिरफ्तारी अभियान के तहत वांछित अभियुक्त तत्कालीन परिचालन प्रबंधक इलाहाबाद बैंक वर्तमान में सीनियर मैनेजर इंडियन बैंक विजेंद्र चौधरी पुत्र राम प्रसाद चौधरी निवासी मकान नंबर 268/1662/1 ए दीघा, दीघा घाट देवी मंदिर एक्स टीटीआई थाना दीघा जनपद पटना को गुरुवार 11 सितंबर 2025 को उनके इंडियन बैंक की शाखा बेउर जिला पटना बिहार से निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा की टीम निरीक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, सरफराज अंसारी, के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। अभियुक्त को कोर्ट में प्रस्तुत करने हेतु टीम पटना से वाराणसी के लिए प्रस्थान किया है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp