नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से आते हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए संगठन और संसद दोनों में अपनी भूमिका निभाई है। उपराष्ट्रपति के रूप में वे राज्यसभा के सभापति भी होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि उनके अनुभव से देश को लाभ मिलेगा। विपक्षी नेताओं ने भी नए उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएँ दी है।








