Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कैंट थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत शनिवार को थाना कैंट पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त वरुणा जॉन के नेतृत्व में तथा एसीपी कैंट की उपस्थिति में पुलिस बल ने घौसाबाद रोड व दैनिक जागरण कार्यालय के सामने सड़क पर खड़े वाहनों और गैराज संचालकों के अतिक्रमण को हटाया।कार्रवाई के दौरान घौसाबाद चौकाघाट मुख्य मार्ग से लेकर दैनिक जागरण तिराहे तक सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटाया गया। कुल छह चारपहिया वाहनों को क्रेन के जरिए जब्त कर टीपी लाइन भेजा गया।इसके अलावा, पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद मुख्य मार्ग पर बार-बार अतिक्रमण करने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर व्हील क्लैम्प लगाकर चालान की कार्रवाई भी की गई। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि आगे मार्ग अवरुद्ध किया गया तो कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने मौके पर 20 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया। वहीं 17 वाहनों का ई-चालान ऐप के माध्यम से 4200 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया। एक वाहन पर अनधिकृत रूप से विधानसभा पास लगाने और काली फिल्म का प्रयोग करने पर उसे सीज कर दिया गया।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp