Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिसिया दमन या सत्ता को नमन  दिव्यांग सियाराम उपाध्यक्ष प्रकरण 

एम.नसीम

——————————-

देश को वीर सपूत देने वाले जिले में पुलिसिया दमन की जो इबारत रची गई वह बेहद ही निन्दनीय और जनाक्रोश पैदा करने वाली है। यह घटना तंत्र पर ही सवाल खङा कर रही है। कहना अनुचित न होगा कि ऐसी ही घटनाए शासन और प्रशासन के खिलाफ उग्र रूप धारण करती हैं। जनाक्रोश चरम पर होता है। विरोध प्रदर्शन की आग की लपटें दूर तक फैलती है। घटना के बाद गाजीपुर के लोगों ने जो सब्र दिखाया है नि:संदेह वह प्रसंशनीय है। यह अलग बात है कि अन्त्य परीक्षण में मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। यह भी एक गंभीर मामला है। परिजनों की ओर से इस रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान लगाया गया है । भले ही घटना के बाद थाना प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया। सरकार ने मुआवजा दे दिया है लेकिन, सत्तासीन पार्टी के जिस विकलांग कार्यकर्ता की मौत हुई है क्या उसे सरकार जिन्दा कर सकती है? सरकारी तंत्र के पास ऐसा कोई उपाय है। यह कहा जा सकता हैं कि यह कैसा सवाल है? तब सवाल उठता है कि जब आप जीवन नहीं दे सकते हैं तो मौत का अधिकार आपको किसने दे दिया। क्या कानून का इकबाल कायम है इसे दिखाने के लिए ही दिव्यांग सियाराम उपाध्याय को नोनहरा थाने की पुलिस ने लाइट बंद कर इतनी लाठियां तोङी की दूसरे ही दिन उसने दम तोङ दिया।

मजे कि बात तो यह है कि यह सबकुछ उस दिन हुआ जब केंद्र और राज्य की सारी सुरक्षा एजेंसियां पङोसी जिले में रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी समेत सत्ता नायकों का समूह माॅरिशस के प्रधानमंत्री के स्वागत में लगा था। जब अतिथि प्रस्थान कर गये तो घटना की सुधि ली गई । एसपी डा. ईरज राजा ने थाना अध्यक्ष वेंकटेश तिवारी समेत छह पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिए । साथ ही अन्त्य परीक्षण के बाद मजिस्ट्रियल जांच कराने के भी आदेश दिए है। घटना को लेकर विपक्ष भी सत्ता पर हमलावर है। प्रदेश सरकार को ही कठघरे में खङा कर दिया। शनिवार को दिव्यांग सियाराम उपाध्याय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह कहा जाने लगा कि मौत का कारण हार्टअटैक रहा। हालांकि सरकार की ओर से दस लाख रुपये की मुआवजा राशि परिजनों को दी जा चुकी है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp