Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दृष्टिबाधितों के कल्याण हेतु मोदी एवं योगी कर रहे बड़े काम-डा. दयाशंकर मिश्र ,अंधविद्यालय में वार्षिकोत्सव के साथ पांच दिवसीय श्रीभाई जी जयंती महोत्सव का समापन

 

 

वाराणसी। पांच दिवसीय श्रीभाई जी जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार को श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय का 53वां वार्षिकोत्सव दुर्गाकुंड स्थित अंधविद्यालय प्रांगण में दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा गीत,संगीत,डांस व नाटक के मनमोहक प्रस्तुतियों संग हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा की दृष्टिबाधित प्रत्येक छात्र अद्वितीय होता है। इनके शिक्षा का उद्देश्य इनकी शारीरिक,मानसिक व सामाजिक क्षमताओं का पूर्ण विकास कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ की सरकार इन पर बड़े पैमाने पर काम कर रही है। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्रों चंदन व सुशील ने फिल्मी गीत परदेसी परदेसी जाना.. तो रोहित व साहिल की टीम डांस होली खेले मसाने में.. वही रोहित ने सत्संग भजन मूरख बंदे… की प्रस्तुति कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर किया। प्रारंभ में कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों द्वारा गणेश वंदना व स्वागत गीत व अतिथियों द्वारा भाईजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यालय का परिचय मंत्री यदुराज कनोडिया ने दिया।अध्यक्ष कृष्ण कुमार जालान एवं अखिलेश खेमका ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। बेहतर कार्य के लिए विद्यालय के छात्र,अध्यापक व कर्मचारी को सम्मानित किया गया। संचालन पंचानन शास्त्री धन्यवाद प्रकाश प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र ने किया। महोत्सव में श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने ‘भाईजी’ श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा कि भाईजी कुशल समाजसेवी के साथ ही हरिभक्ति को कल्याण पत्रिका के माध्यम से संपादन कर जन जन में प्रसारित किया।कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महोत्सव अन्तर्गत चल रहे आज पांच दिवसीय श्रीराम कथा समापन अवसर पर बालव्यास पं. शशिशेखर महाराज ने कहा कि जगत नियंता प्रभु श्रीराम के शरण में जाने पर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इससे पूर्व प्रातः में संकटमोचन सत्संग मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन हुआ।कार्यक्रम में कृष्ण कुमार जालान, अखिलेश खेमका, श्याम सुंदर प्रसाद, नागर प्रसाद दाधिच,यदुराज कनोडिया, राकेश गोयल, अनिल झंवर,विजय कुमार मिश्र,गौरव राठी व नीरज दुबे सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

 

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp