Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

काशी में गूंजे वैदिक मंत्र: मास शिवरात्रि पर हुआ विशेष रुद्राभिषेक, बाढ़ पीड़ितों के लिए उठी सामूहिक प्रार्थना  

 

 

वाराणसी, 20 सितंबर 2025। विश्व के सबसे प्राचीन नगर काशी ने एक बार फिर अपने आध्यात्मिक स्वरूप और मानवीय करुणा से संदेश दिया है। मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी मानव विकास समिति एवं श्री विश्वनाथ धर्मधरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला परिसर में विशेष रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे पीड़ित परिवारों की शांति, स्थिरता और कल्याण हेतु भगवान शिव से सामूहिक प्रार्थना करना था।   सुबह से ही प्रजापति धर्मशाला का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शिव स्तुति और शिव तांडव स्तोत्र के सस्वर पाठ से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दुग्ध, मधु और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक कर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मंगलकामना की।  इस दिव्य अनुष्ठान की वैदिक आचार्य की भूमिका स्वयं श्री विश्वनाथ धर्मधरा फाउंडेशन के संस्थापक पं. भुनाथ रघु राम शर्मा ने निभाई। उनके मार्गदर्शन में आचार्य सुशील पांडेय, योगेश, हृदयेश सहित कई वेदपाठी छात्र पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराते रहे। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित करते हुए अपने भीतर की करुणा और आस्था को भगवान शिव के चरणों में समर्पित किया।  आयोजन के दौरान काशी मानव विकास समिति के अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा– “देश के कई हिस्सों में हमारे भाई-बहन बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहे हैं। ऐसे क्षणों में काशी की यह प्रार्थना उनका मनोबल बढ़ाने और ईश्वर की असीम कृपा की कामना का माध्यम है।” श्री शर्मा ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा– “काशी की यह पावन धरती केवल आध्यात्मिकता ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी केंद्र रही है। यह रुद्राभिषेक हमारे सामूहिक दायित्व और पीड़ित मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।” इस विशेष अवसर पर बाल संसद के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मौजूद रहे और अपनी मासूम प्रार्थनाओं से वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया। आयोजन की सफलता में शोभनाथ प्रजापति, रामबचन प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मनोज चक्रवाल, जवाहिर यादव, प्रियांशी प्रजापति, मनोज प्रजापति सहित कई समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा।  धर्म और संवेदना का यह अद्भुत संगम न केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित रहा, बल्कि यह बाढ़ पीड़ितों के प्रति काशीवासियों की गहन करुणा और एकता का विराट संदेश भी बन गया।

 

 

 

 

 

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp