Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूरोप पर मंडराता युद्ध का खतरा,बाल्टिक सागर में रूसी फाइटर जेट की हरकत से बढ़ा तनाव

यूरोप में युद्ध का खतरा और गहराता जा रहा है। यूक्रेन युद्ध पहले से ही विकराल रूप ले चुका है और इसी बीच रूस की आक्रामक गतिविधियों ने नाटो देशों की चिंता और बढ़ा दी है। पोलैंड ने दावा किया है कि रूस के दो फाइटर जेट बाल्टिक सागर में स्थित पेट्रोबाल्टिक तेल और गैस प्लेटफॉर्म के बेहद करीब उड़ान भरते देखे गए। पोलैंड का कहना है कि रूस ने ऐसा करते हुए निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इस घटनाक्रम को नाटो और रूस के बीच बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है, जो कभी भी बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने रूस की इस कार्रवाई को “लापरवाह हरकत” करार दिया और कहा कि यह कदम गठबंधन देशों के लिए सीधी चुनौती है। स्थिति को काबू में करने के लिए नाटो ने तुरंत कार्रवाई की और इटली के एफ-35 लड़ाकू विमानों को मौके पर भेजा, जिनकी मौजूदगी के बाद रूसी विमानों ने पीछे हटना शुरू किया। यह घटना उस समय सामने आई है जब हाल ही में नाटो ने रिपोर्ट जारी कर बताया था कि रूसी विमान बिना अनुमति के एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में घुस आए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि रूस और नाटो के बीच टकराव तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति काबू से बाहर हुई, तो यूरोप में चल रहा संघर्ष और भी भयावह हो सकता है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp