Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुद्धि, धैर्य और समृद्धि के साथ हाथी पर सवार होकर देंगी दर्शन

चंदौली। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ इस वर्ष विशेष महत्व लेकर हो रहा है। मान्यता है कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसका अर्थ है कि भक्तों को बुद्धि, धैर्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण यह पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव और प्रकृति के गहरे, आंतरिक तथा चक्रीय संबंधों को भी जोड़ता है। सनातन रक्षा धर्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्र श्रीजन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्म-शुद्धि, मानसिक व शारीरिक कायाकल्प और प्रकृति के संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश देता है। नवरात्रि साधना के माध्यम से व्यक्ति अपने आंतरिक ‘परा-प्रकृति’ से जुड़ता है, जो जीवन को उद्देश्यपूर्ण और ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौ दिन वास्तव में प्रकृति के तीन गुणों – सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण – के संतुलन का प्रतीक हैं। पहले तीन दिनों में तमोगुण की साधना, अगले तीन दिनों में रजोगुण और अंतिम तीन दिनों में सतोगुण की आराधना की जाती है। इस प्रकार यह पर्व हमें संतुलित जीवन जीने और प्रकृति के चक्रीय स्वरूप को समझने की प्रेरणा देता है। डॉ. परशुराम सिंह ने आगे कहा कि नवरात्र प्रकृति के नवीनीकरण और आत्म-चिंतन का काल है। उपवास, ध्यान और मौन साधना के जरिए व्यक्ति अपने अंत:करण को शुद्ध करता है, जिससे प्रकृति और वातावरण के साथ सामंजस्य स्थापित होता है। यही नहीं, यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। यह हमें प्रकृति के संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और प्रदूषण रोकने की प्रेरणा देता है, क्योंकि प्रकृति का संतुलन ही मानव कल्याण की कुंजी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र केवल देवी-पूजन का पर्व नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और आत्म-विकास का अवसर भी है। साधना और संयम से जहां शरीर और मन की थकान दूर होती है, वहीं नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। नवरात्र का यह पावन पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन तभी सार्थक है जब हम प्रकृति का सम्मान करें, उसके साथ तालमेल बैठाएं और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp