Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति 5.0: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की ओर संवेदनशील पहल

चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से जनपदभर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय जगदीश सराय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षक और अभिभावक सहभागी बने।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा, शिक्षा और सक्रिय भागीदारी से ही समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है। विभागीय विशेषज्ञों ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों तथा गुड टच–बैड टच संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।इस मौके पर जिला मिशन समन्वयक रागिनी सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट रंजना श्रीवास्तव ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी शिक्षा पूरी कर सशक्त समाज निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण और अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बालिकाओं की पहल और उत्साह का सराहनीय समर्थन किया।महिला कल्याण विभाग की यह पहल समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp