Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उच्च न्यायालय को मिला नया संबल: 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति से बढ़ेगी न्यायिक गति

 

 

नई दिल्ली। न्यायपालिका को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शनिवार को केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय में 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की। लंबे समय से लंबित मामलों के तेजी से निस्तारण और अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम करने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों को न्यायिक व्यवस्था को नई गति और दक्षता प्रदान करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।   इन नए न्यायाधीशों में कई वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यायिक सेवाओं से आए अधिकारी शामिल हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि वे न्यायालय की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  नियुक्त न्यायाधीशों की सूची  में विवेक सारण, विवेक कुमार सिंह, श्रीमती गरिमा प्रसाद, सुदांशु चौहान, अभदेश कुमार चौधरी, श्रीमती स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ला, सत्यवीर सिंह, डॉ. अजय कुमार, जीचवन प्रकाश, दिवेश चंद्र समंत, प्रशांत मिश्रा-I, तरुण सक्सेना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जयप्रकाश तिवारी, देवेंद्र सिंह-I, संजीव कुमार, श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, आचल सचदेव और श्रीमती बबिता रानी को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।  न्यायपालिका के विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियुक्तियां न्याय वितरण प्रणाली को गति देने में मील का पत्थर साबित होंगी। गौरतलब है कि उच्च न्यायालयों में रिक्त पदों की बढ़ती संख्या अक्सर मामलों के लंबित रहने का प्रमुख कारण रही है। नए न्यायाधीशों के शामिल होने से न्यायिक कार्य में गति आने और न्याय के समयबद्ध निस्तारण का मार्ग प्रशस्त होगा।  इन सभी न्यायाधीशों के शीघ्र ही अपने-अपने पदभार ग्रहण करने की संभावना है, जिसके बाद न्यायिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी। आम जनता को त्वरित न्याय की ओर बढ़ते इस महत्वपूर्ण कदम का प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp