Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) ने की लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा, विवेचकों को शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को कैंट सर्किल के अंतर्गत नियुक्त समस्त विवेचकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से उन विवेचनाओं की समीक्षा की गई जो छह माह से अधिक समय से लंबित पड़ी हुई हैं। बैठक के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) ने लंबित विवेचनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना की देरी से न केवल न्याय प्रभावित होता है, बल्कि पीड़ित पक्ष की उम्मीदों को भी ठेस पहुंचती है। ऐसे में प्रत्येक विवेचक की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह विवेचनाओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निपटारा करें। अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विवेचना के दौरान सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सहित कैंट सर्किल में तैनात समस्त विवेचक मौजूद रहे। सभी को यह निर्देश दिया गया कि आने वाले समय में लंबित विवेचनाओं को शीघ्रता से निस्तारित कर न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाया जाए।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp