Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में मिशन शक्ति फेस 5 जागरूकता अभियान का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

औराई। राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5 महिला सशक्तिकरण साइबर अपराध लैंगिक अपराध नारी सम्मान नारी स्वावलंबन सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के संदर्भ में औराई थाना अध्यक्ष रामसरिख गौतम और क्षेत्रा अधिकारी प्रभात राय के द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में जागरूक अभियान चला कर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। नारी शक्ति की ताकत साहस और दृढ़ता को बनाए रखने हेतु विभिन्न ग्राम से विभिन्न वर्ग के महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा केंद्र थाना औराई और महिला हेल्प लाइन नंबर के बारे में बता कर जागरूक किया जा रहा है। जहां पर मिशन शक्ति 05 के साथ सभी महिलाओं को महिला सुरक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा चलाई जाने वाली महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं व सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया जिससे कि महिलाओं में उत्साह हुआ उमंग देखी गई तथा महिलाओं को इस बात से बहुत ही खुशी हुई कि अब उन्हें थाना परिसर आने में कभी भी हिचकिचाना नहीं पड़ेगा मिशन शक्ति फेस 5 में थाना अध्यक्ष रामसरिख गौतम क्षेत्रा अधिकारी प्रभात राय राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय के सम्मानित अध्यापक गण मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp